कुछ होता क्यों नहीं
कुछ होता क्यों नहीं अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि ढेरों उपाय और ज्यादा धन व्यय करके भी कुछ नहीं हुआ या कुछ नहीं होता है और ऐसे में स्वाभाविक है कि सारा दोष उपाय कराने वाले या बताने वाले पंडित, ज्योतिषी, तांत्रिक आदि को दे दिया जाता है, यहाँ विशेष बात यह है कि उपाय कामयाब या कारगर या सफल क्यों नहीं हुआ इसके बारे में कोई भी ईमानदारी से नहीं सोचता है, स्वाभाविक है कि इसके एक नहीं अनेकों कारण होते हैं या हो सकते हैं, ऐसे ही कुछ कारणों पर ईमानदारी से विचार करने का प्रयास करते हैं :- ------------------------ 1. पहली बात यह कि कोई भी व्यक्ति जिस ग्रह से सम्बंधित कोई उपाय करता है तो वर्तमान में कम से कम उस ग्रह के अनुकूल उसके विचार एवं कर्म होने चाहिए जो कि नहीं होते हैं जैसे यदि आप शनि का कोई भी उपाय करते हैं तो विचार और कर्म भी सच्चे और न्यायिक होने चाहिए लेकिन ऐसा होता नहीं है और ऐसा ही शेष सभी ग्रहों के साथ भी होता है 2. दूसरी बात जातक (समस्या से ग्रसित व्यक्ति) कोई भी उपाय आरम्भ करने से पहले ही उसकी सफलता के प्रति पूरी तरह निश्चिन्त हो जाता है और ऐसे में जब सफलता नहीं मिलती तब...